गुरसरांय (झांसी)। विधानसभा गरौठा के गुरसरांय नगर स्थित एक गार्डन में मंगलवार को अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने शिरकत की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।अब खेत-खलिहान निगले जा रहे हैं। देश में शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार का बुरा हाल है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करो,’टेन यूथ’ की तर्ज पर हर बूथ पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करो। पीडीए यानी पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक को उसके हिस्से की भागीदारी मिलनी ही चाहिए। समाज जागरूक होगा तभी हक मिलेगा।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव शिक्षा,रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और अपना दल (कमेरावादी) के सहयोग से प्रदेश में अगली सरकार बनेगी।कार्यकर्ता सम्मेलन में हाफिज मोहम्मद मोबीन,फैसल खान,हमदान अहमद,संतोष पटेल मंडल अध्यक्ष,डॉ. चंदन पटेल जिलाध्यक्ष, एडवोकेट आलोक पटेल जिला महासचिव झांसी, रामजी पटेल जिलाध्यक्ष उरई सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, लवली पटवा, रचना मेहरा, मनीष सचान, मनीष पटेल, मीनू, महेंद्र पटेल, सुजान पटेल, मनोहर पटेल, नरेंद्र सेमरा ललितपुर, सत्यनारायण पटेल मंडल अध्यक्ष प्रयागराज, रवि बरार, जयप्रकाश पटेल, वृषभान पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, अनूप पटेल, अशोक पटेल पुछी, दयाराम पटेल, सुनील पटेल, भारत यादव, पवन यादव, आशीष पटेल, राजू धवारी, श्रवण धवारी, सुल्तान बाबा, अनिल, कालका प्रसाद, ब्रजेंद्र पटेल, गुलाब सिंह, हरिश्चंद्र गरौठा और वीर सिंह राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
