गुरसरांय (झांसी)। आजाद समाज पार्टी के गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पीताम्बर पटेल सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं लंबे काफिले के साथ रविवार को गुरसरांय पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया।आधा सैकड़ा से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ नगर सहित क्षेत्र में भ्रमण कर उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।नगर गुरसरांय में एक विवाह घर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पीताम्बर पटेल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता आजाद समाज पार्टी कांशीराम की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। पार्टी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और लोगों की आवाज को मजबूती के साथ सामने रखेगी।इस अवसर पर मोनी शाक्य आजाद मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी झांसी, मनोज पाल मंडल महासचिव भीम आर्मी, यशवंत आर्य मंडल सचिव, सनी आजाद मंडल मीडिया प्रभारी भीम आर्मी, सिद्धार्थ वाल्मीकि मंडल सचिव, नरपत कुशवाहा मंडल सचिव, अरुण वंशकार मंडल कार्यकारणी सदस्य, फूलसिंह गौतम मंडल उपाध्यक्ष, सतीश कोरी मंडल सचिव, डॉ रणजीत सिंह जिला अध्यक्ष भीम आर्मी झांसी, अनूप आजाद मंडल प्रभारी, कैप्टन हरीश चौधरी मंडल प्रभारी आजाद समाज पार्टी, करण चौधरी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, गौरव चौधरी जिला अध्यक्ष झांसी, अमित सिंह झांसी महानगर अध्यक्ष, शेखर अहिरवार मोठ तहसील अध्यक्ष, टीकाराम अहिरवार चिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक आर्य मोठ नगर अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
