गुरसरांय (झांसी)।विकासखण्ड बामौर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड बामौर परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा रंगोली चित्रकला की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।प्रतियोगिता में विकास खण्ड के सभी क्लस्टरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम का अवलोकन खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार,सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास मनीष कुमार,एपीओ वीवीजी रामजी दीपक कुमार एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक पवन भटेले द्वारा किया गया।अवलोकन के उपरांत खण्ड विकास अधिकारी गौरव कुमार ने सभी समूह की दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Please follow and like us:
