गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम बरमपुरा तहसील टहरौली जिला झांसी निवासी किसान श्यामलाल पुत्र जानकी,हल्के राम पुत्र जानकी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर बताया की उसके भाई हल्के राम पुत्र जानकी का नाम विरासत में गलत लल्लू पुत्र जनका दर्ज हो गया है जिसे सुधरवाने के लिए वह लेखपाल बरमपुरा मौजा तहसील टहरौली के पास गया तो लेखपाल ने दस हजार रुपये उससे लिए और कहां तुम्हारा काम हो जाएगा जब प्रार्थी ने खतौनी निकलवाई तो खतौनी में कहीं सुधार नहीं हुआ फिर पीड़ित लेखपाल के पास गया और अपने रुपया वापस मांगे तो लेखपाल ने कहा तुम एसडीएम साहब के पास शिकायत करने गए थे बिगाड़ लो मैं किसी भी से नहीं डरता हूं ना ही नेता से तब प्रार्थी ने इसकी शिकायत झांसी ललितपुर सांसद को भी भेजी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40016626039463 के माध्यम से दर्ज कराकर उक्त लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
