रिपोर्टर : नीलेश एन.के.डी.
मोंठ : गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मोंठ सुनील कुमार शर्मा ने की।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गणेश प्रतिमा स्थापना, पंडालों की सुरक्षा और विसर्जन व्यवस्था को लेकर आयोजकों से चर्चा की। अधिकारियों ने आयोजकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अनुमति लेने और पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
बताया गया कि 14 सितंबर को प्रतिमा स्थापना और 21 सितंबर को बेतवा नदी सहित निर्धारित स्थानों पर विसर्जन किया जाएगा। पुलिस ने पंडालों की निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में मनीष अमरा, विशाल अग्रवाल, नीलेश कुशवाहा, निहित दुबे, प्रांशु झा, ऋषि प्रजापति, अमन झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
