रिपोर्ट : नीलेश एन के.डी.
नगर के कटरा बाजार निवासी संतोष कुशवाहा ने कोतवाली मोंठ में शिकायती पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति पर उनका होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें केशव प्रसाद मौर्य सेना संगठन में झांसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
संतोष कुशवाहा ने बताया कि मोंठ में पुराने थाने के सामने एक विवाह घर के नजदीक उनकी होर्डिंग लगी हुई थी। इस होर्डिंग में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गरौठा विधायक सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की तस्वीरें भी लगी थीं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा होर्डिंग को फाड़ दिया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि होर्डिंग फाड़कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मामले की जांच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
