गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार द्वारा झांसी जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय की देखरेख में थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी के द्वारा गुरसरांय पुलिस टीम के साथ 11/12 सितंबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर दो बैटरी चोरी की व टूल वोक्स चोरी का अभियुक्त भरत साहू पुत्र राम खिलौने उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम मड़ोरी को इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर की दूरी जंगल की तरफ अभियुक्त जब भागने की फिराक में था उसी समय गुरसरांय पुलिस टीम जिसमें अखिलेश द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसरांय,सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह, सब इंस्पेक्टर सिगदार सिंह,कांस्टेबल राजेश राजपूत, कांस्टेबल हर्षित सिंह थाना गुरसरांय ने उक्त अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया,थाने आने पर मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
