झाँसी- अधोहस्ताक्षरी के द्वारा दिनांक 19.08.2026 को ग्राम अमरपुर तिगैला बबीना निम्नलिखित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित मिले।
1. कृष्णा पब्लिक इन्टर कॉलेज,झांसी विद्यालय अल इब्राहीम महाविद्यालय में संचालित मिला।
2. महार्षि विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में 10 तक की मान्यता है,विद्यालय कक्षा 12 तक संचालित है।
3. डी0एल0 कान्वेट स्कूल कक्षा 5 तक संचालित मिला।
निरीक्षण समय आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने की स्थिति में तत्काल विद्यालय बन्द किये जाने के निर्देश निर्गत किये है साथ ही भविष्य के लिये सचेत किया गया कि उनके द्वारा विद्यालय बन्द न किये जाने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराते अर्थदण्ड की कार्यवाही की जायेगी।
Please follow and like us:
