गुरसरांय (झांसी)।विकासखण्ड गुरसरांय में मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बैठक में मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों, मुख्यमंत्री आवास योजना, गौशालाओं में बेहतर प्रबंधन एवं समुचित व्यवस्थाओं तथा जल संरक्षण एवं जलसंधारण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध तरीके से पूरा कराने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा,पानी,साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जलसंधारण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।बैठक के दौरान आरजीआरएस,अनर्गम सहित अन्य संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई।अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति,कार्यों की स्थिति एवं सामने आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत राजपूत,एडीओं पंचायत मोहम्मद हनीफ,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी गुरसरांय अनुज पाठक,
सचिव रविंद्र निरंजन,अशोक गुप्ता,रामप्रकाश,प्रदीप सोनी,अतुल भारद्वाज,अजय,रजत अग्रवाल, श्लोक सिंह,दरियाव सिंह,तेज सिंह निरंजन,अंकित पटेल,विजय कुमार,जेई रोहित निरंजन,अनिल अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
