गुरसरांय (झांसी)। खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसरांय में जूनियर कक्षाओं के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी की देखरेख में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल ने कहा कि संसाधन उपलब्ध कराना हमारा कार्य है।बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए प्रबंध समिति सभी साधन उपलब्ध कराती रहती है,आप केवल नित्य विद्यालय आकर पढ़ाई करें।मुख्य अतिथि प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर एवं विशिष्ट अतिथि कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सुशील स्वामी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवक्ता जितेंद्र पटेल ने भी संबोधित करते हुए शासन की योजनाएं बताई तथा विद्यालय आने पर जोर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें,उन्हें खेल के समस्त उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे।संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।अंत मे जूनियर प्रभारी संजय दोन्दे रिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ विवेक मुदगल, राजेश चंद्र,प्रदीप कुमार स्वर्णकार,राजेन्द्र प्रसाद,राम प्रकाश पचौरी, सुनील कुमार व्यास,अर्चना मोदी,ऋतु सिंह,राज बहादुर सिंह,सरजू शरण पाठक,अमित प्रताप भदौरिया,सौरभ अग्रवाल,राकेश व्यास,रामसेवक गौतम,अशोक आर्या,सुरभि पटेल,रजनी यादव, दीपा गुप्ता, खुशबू जैन,वर्षा गुप्ता ,विवेक गुप्ता,पूजा निरंजन ,कौशलेश मिश्रा,शिवम गिरि, रवि सेन ,राहुल ,समता, मुन्ना नामदेव आदि उपस्थित रहे।
