गुरसरांय(झांसी)। नगर के मोहल्ला पटकाना निवासी गुलजारी लाल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी प्रकाश देवी के निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान,संतोष यादव, शिवराम श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी, कुंज बिहारी शर्मा,सर्वेश खरे सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। वही मीडिया की शोकसभा कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति हेतु व शोक संतृप्त परिवार शक्ति हेतु दो मिनट मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से जयप्रकाश बरसैया,अखिलेश तिवारी,सुनील जैन डीकू,सुनील सिंह चौहान,सार्थक नायक,फूल सिंह परिहार,कौशल किशोर,आशुतोष गोस्वामी,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,सोम मिश्रा,कुलदीप सिंह,संजू परिहार,रतनदीप सिंह,शौकीन खान,मोतीपाल,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,सुरेश सोनी सरसैड़ा,संदीप श्रीवास्तव,रविंद्र कुमार,रोहित साहू सहित जगह-जगह शोक सभाएँ नगर में संपन्न हुई जिसमें लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
