गुरसरांय (झांसी)। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय ने झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा को अधूरे सीसी रोड निर्माण को पूर्ण कराने की मांग हेतु ज्ञापन दिया। टहरौली बस स्टैंड पर किलोमीटर संख्या 38 से 39 तक लोकनिर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क पर लगभग 1 माह पूर्व विभाग द्वारा आधी सड़क पर सीसी सड़क डालने के बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। आधी ऊंची और आधी नीची सड़क होने के कारण राहगीरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषतौर से दो पहिया वाहन एवं छोटे वाहन ऊंची नीची सड़क के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क पर जल निकासी हेतु भी उचित प्रबंध नहीं किया गया है।आशीष उपाध्याय ने सांसद से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने की मांग की है।
Please follow and like us:
