गुरसरांय (झांसी)। खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में प्रबंध समिति एवं अध्यापकों की एक बैठक प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमे विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पं देवेश पालीवाल ने कहा कि सभी शिक्षक अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन करें यह उनका धर्म है।प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने कहा कि छात्र छात्राओ को समस्त सुबिधा के संसाधन उपलब्ध कराएंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने कहा कि सभी अध्यापक अभिभावकों को सूचना कर छात्र छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ाएं।उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय समय मे कोचिंग नहीं जाए।जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम भी निरीक्षण कर विद्यालय समय में संचालित कोचिंगों को बन्द कराएगी।
बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य नरेन्द्र जैन सिंघई,एवं ओमप्रकाश शर्मा ने भी पढ़ाई पर जोर देने की बात कही। संचालन प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी नेकिया।अंत मैं प्रवक्ता डॉ विवेक मुदगल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवक्ता प्रदीप कुमार स्वर्णकार, राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,राम प्रकाश पचौरी, सुनील कुमार व्यास,अर्चना मोदी,ऋतु सिंह,राज बहादुर सिंह,सरजू शरण पाठक,अमित प्रताप भदौरिया, संजय दोन्दे रिया,सौरभ अग्रवाल,राकेश व्यास,रामसेवक गौतम,अशोक आर्या,सुरभि पटेल,रजनी यादव,दीपा गुप्ता, खुशबू जैन,वर्षा गुप्ता ,विवेक गुप्ता,पूजा निरंजन,कौशलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
