गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई सेंटर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी झांसी की रिसर्चर टीम ने गुरसरांय रेंज के गुरसरांय ब्लॉक अंतर्गत भगवंतपुरा में जल संरक्षण कार्य के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं में जल एकत्रीकरण के आगणन को लेकर मौके पर स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन बारीकी से किया गया इसमें स्थलीय निरीक्षण दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर व डिप्टी रेंजर देवेंद्र सिंह, वनरक्षक सीमा देवी कॉलेज झांसी लक्ष्मी बाई सेंट्रर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रिसर्चर सौम्यजीत साहू,राहुल कुमार,मेघा पाल,मुस्कान सिंह, रामरीचोंन हंगयो सहित मौके पर अध्ययन दल में लोग सम्मिलित रहे। गुरसरांय रेंज के भगवंतपुरा गांव में यहाँ जल संरक्षण के लिए किया गया काम अपने में काफी महत्वपूर्ण और जल संरक्षण के लिए प्रेरणादायक रहा।
हुल्की माता मंदिर पर चला वृक्षारोपण महा अभियान
गुरसरांय वन क्षेत्र के ऐतिहासिक हुल्की माता मंदिर परिसर में आज नगर के प्रमुख समाजसेवियों से लेकर विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत उक्त मंदिर परिसर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया और सामूहिक रूप से सभी ने लगाए गए पौधों को बच्चों की तरह पालने का व देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से अवधेश सिंह परिहार फौजी,रामनारायण पस्तोर पूर्व कृषि अधिकारी,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,आत्माराम फौजी, राघवेंद्र पटेल जिला गोरक्षा प्रमुख,नगर प्रचारक शुभम, कपिल,शशिकांत पांचाल,दीपेंद्र कुशवाहा,राघवेंद्र कुशवाहा,आनंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
