गुरसरांय (झांसी)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस झांसी जिले के वन विभाग गुरसरांय में एक ऐतिहासिक नजीर बनकर मनाया गया जहां पर न केवल वन विभाग का स्टाफ ही मौजूद रहा बल्कि गायत्री परिवार से लेकर ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से जुड़ी मातृशक्ति के रूप में महिलाओं की भारी उपस्थिति तो युवाओं की मॉर्निंग टीम से लेकर स्कूली बच्चे और मजदूर वर्ग से लेकर गरीब तबके के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व बेहतरीन स्वस्थ जीवन का कला को व्यवहारिक रूप से स्वास्थ्य रहकर पूरी तरह सभी बीमारियों से मुक्ति मिलने का संदेश दिया गया वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर की विशेष देख रेख में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रातः 7:00 बजे लगभग शुरू हुआ जिसमें पहले से ही बनाई गई रणनीति के तहत बड़ी संख्या में सभी उम्र के महिला,पुरुष,बच्चों ने भाग लिया लगभग 1 घंटे चला शिविर में जहां विभिन्न योगों को प्रशिक्षित योगाचार्यो द्वारा योगाभ्यास कराया गया और विभिन्न योगों से होने वाले लाभ की जानकारी साझा की गई। उधर वन विभाग द्वारा योगाभ्यास में बड़ी संख्या में सम्मिलित लोगों को मट्ठा व अंकुरित चना वितरित किए गए सभी लोगों को योग दिवस की कैप वितरित किए गई। इस दौरान गायत्री परिवार के प्रमुख और श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने भी योग से होने लाभों के साथ-साथ प्रकृति व प्राकृतिकता से लोगों को हमेशा जुड़े रहने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम में आर०एस० दिवाकर वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय,देवेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर,रामदास डिप्टी रेंजर, भागीरथ कुशवाहा,नरेश कुमार वन दरोगा,संजय कुमार,सीमा देवी वनरक्षक,विजय मोहन सिंह,धर्मेंद्र कुमार सेन के अलावा अखिलेश पिपरैया,दीपू अस्ता,जय हिंद घोष
सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी की देखरेख में योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग गुरु गंगा प्रसाद ऋंगीऋषि द्वारा ध्यान योग एवं प्राणायाम की विधियां बताई गई। इस दौरान कॉलेज के अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश पालीवाल राजू,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,सतीश चौरसिया,सरजू शरण पाठक, रामनारायण पस्तोर,केके तिवारी,सूरज माते,रविंद्र स्वामी, कुलदीप कोदबलकर,कौशलेश मिश्रा,अमित प्रताप भदौरिया, रजनी यादव,हरिश्चंद्र नायक, कन्हैया लाल,रवि सेन,राहुल पटेल,अखिलेश,कमलू आदि उपस्थित रहे। वही नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मॉर्निंग ग्रुप के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।शिविर में ब्रह्माकुमारी द्वारा योगाभ्यास के साथ-साथ राजयोग मेडिटेशन का भी अभ्यास कराया गया,जिससे प्रतिभागियों ने शारीरिक एवं मानसिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान सतीश चौरसिया,पंकज कुशवाहा,सुखदेव सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्कृष्ट शिविर की सराहना करते हुए ब्रह्माकुमारी के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। समापन अवसर पर ब्रह्माकुमारी कल्याणी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित योग एवं राजयोग मेडिटेशन से जीवन में स्वास्थ्य,शांति और सकारात्मकता का विकास होता है। राधेश्याम दिवाकर वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय,जय हिंद घोष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ। अंत में सभी को प्रसाद वितरित कर समापन किया गया।
