समथर (झांसी)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नगर पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में योगाचार्य रामस्वरूप गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योग क्रियाओं एवं व्यायामों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंददास दुबे, नरोत्तम दयाल श्रीवास्तव, मनोज कुमार गुप्ता, रामकुमार पलिया, राजेश कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र नागर, प्रकाश चंद्र झा, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी पवन बुलकिया, अरविंद श्रीवास,मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर, शिवम नामदेव,ओमप्रकाश चंदेल, अरविंद वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार पांचाल, लखपत राम पांचाल, अभिषेक विश्वकर्मा, हरवंश गुप्ता, प्रभाकांत मिश्रा, रमेश कुशवाहा, रामू रायकवार, अशोक गुप्ता, आनंद गुप्ता, कोमल रायकवार, जयप्रकाश शिल्पकार, सतीश वाल्मीकि, महेश कुमार वाल्मीकि, राजेश कुमार उपाध्याय, राममिलन पांचाल, नीतेश शर्मा, सोनू नामदेव, धनंजय यादव, शैली नगाइच, सुरेंद्र पाल, राजकुमार सेन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
