गुरसरांय (झांसी)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और उमंग से भरपूर रहा। प्रातःकालीन सत्र में एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के महिला,पुरुष एवं मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगीतमय योग,विभिन्न शारीरिक व्यायामों एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सभी ने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का अनुभव किया। कार्यक्रम में एडवोकेट जानकी शरण द्वारा हास्य योग एवं हँसी की विशेष एक्सरसाइज कराई गई,जिससे पूरा वातावरण आनंद और उल्लास से भर गया। वहीं जय हिंद सिंह घोष ने अनेक शारीरिक व्यायामों का अभ्यास कराते हुए शरीर को स्वस्थ एवं सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। इस अवसर पर बीके कल्याणी ने राजयोग के माध्यम से शरीर के सातों चक्रों को जागृत करने का विशेष अभ्यास कराया तथा बताया कि जब चक्र संतुलित और सक्रिय होते हैं, तब व्यक्ति शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। ब्रह्माकुमारी द्वारा राजयोग मेडिटेशन एवं योगाभ्यास का भी प्रशिक्षण दिया गया,जिससे प्रतिभागियों ने गहन शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। योग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि स्वस्थ शरीर,शांत मन और श्रेष्ठ जीवन का आधार है। नियमित योग एवं ध्यान व्यक्ति को तनावमुक्त बनाकर आत्मविश्वास,एकाग्रता और आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं।योग,व्यायाम, ध्यान और आनंदमयी गतिविधियों के सुंदर समन्वय से शिविर का दूसरा दिन अत्यंत प्रेरणादायक एवं यादगार रहा। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगमय जीवन अपनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में आराध्या गुप्ता,वैष्णवी अग्रवाल,मोहिनी बिलैया,सुकून घोष,कल्पना गुप्ता, मीरा गुप्ता,गायत्री अग्रवाल,गायत्री खरे,अखिलेश पिपरैया,सतीश चौरसिया,सुखदेव सिंह दीपू,रामनारायण सेठ,मंटू कोठारी,सुबोध अग्रवाल,जमील मंसूरी,वीरेंद्र सिंह परिहार,जगदीश पाठक,दीपू धनोरा,अरुण भदोरिया,नेता परमार, कृष्ण प्रताप सिंह,हरदास सोनी,वन अधिकारी गुरसरांय,राजेंद्र बिलैया,सार्थक नायक,धनराज,तेज सिंह पटेल ,अखिलेश पटेल,धर्मेंद्र कुशवाहा,प्रकाश राजपूत आदि भाई,बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
