गुरसरांय (झांसी)। शनिवार को शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद गुरसरांय द्वारा पी०एन०बी० बैंक कटरा बाजार से रेंज चौराहा तक अधिशासी अधिकारी के आदेशानुसार वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव बख्शी एवं निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण बुधौलिया की उपस्थिति में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया है। जिसमें 20 दुकानदारों से पॉलीथीन जब्त करते हुये लगभग 5800 रूपये का जुर्माना लगाया है तथा भविष्य में पॉलीथीन न रखने के भी निर्देश दिये गये है। अभियान में उमेश कुमार,दीपक कुमार, प्रकाशनारायण दीक्षित,विनय सिंह, राजेश माली,सूर्यप्रकाश शर्मा,राजेश कुमार सफाई नायक,अखिलेश सफाई नायक, राजेन्द्र सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
