गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 15 लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने के आभूषण, अवैध तमंचे,कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।घटना 10 नवंबर की है। झांसी निवासी अनुराग सिंह अपनी पत्नी और छह वर्षीय पुत्र के साथ स्कॉर्पियो से गुरसरांय के एरच रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने पहुंचे थे। पति-पत्नी बाथरूम गए तो चालक आशीष अवस्थी बच्चे सहित स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद मोठ क्षेत्र में स्कॉर्पियो खड़ी मिली और बच्चा सकुशल बरामद हो गया, जबकि गाड़ी में रखे 15 लाख रुपये और महिला का मोबाइल लेकर चालक फरार था।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार टीमें गठित की थीं। 21/22 नवंबर की रात मुखबिर की सूचना पर अड़जरा गांव के आगे सोलर पावर प्लांट गैस गोदाम मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। मुठभेड़ में आशीष अवस्थी और विशाल शर्मा गिरफ्तार कर लिए गए।आरोपियों से 50,270 रुपये नकद,सोने की दो चेन व दो टॉप्स,चार मोबाइल फोन, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा व तीन खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद सोने के आभूषणों की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है।कार्रवाई में झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार के पर्यवेक्षण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अमृत सिंह,कांस्टेबल अमन तिवारी,कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल नीतेश थाना गुरसरांय,मोहित यादव उप निरीक्षक/प्रभारी सर्विसलांस टीम झांसी, अर्पित चौहान स्वाट टीम झांसी,सत्यम मिश्रा स्वाट टीम, कांस्टेबल कपिल चाहर स्वाट टीम झांसी सहित पुलिस,स्वाट व सर्विलांस टीम ने की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विशाल शर्मा का विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमों का आपराधिक इतिहास है।
पीड़ित कारोबारी की फरियाद पर आईजी झांसी ने लूटी गई रकम रिपोर्ट में बढ़ाने,निष्पक्ष कार्रवाई के दिए थे निर्देश
10 नवंबर को पीड़ित कारोबारी अनुराग सिंह के मुताबिक उसके बच्चा को कार में लेकर और कार में रखें 15 लाख रुपए लेकर कार चालक कार सहित गुरसरांय से अपहरण और लूट की घटना कर भागा था जिस पर वह थाना गुरसरांय भी आया था लेकिन इस प्रकरण में गुरसरांय पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई थी जिसके बाद कारोबारी अपने एक परिचित गुरसरांय के व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहनीश अग्रवाल की कार से व उसके सहयोग से खोजते हुए मोठ़ पहुंचा था जहाँ मोठ़ बाईपास ओवरब्रिज के नीचे कार चालक बदमाश कार व बच्चे को छोड़कर 15 लाख रुपए जो कार में रखें थे वह लेकर भाग गया था जहाँ बाद में मोठ़ व गुरसरांय पुलिस पहुंची थी और वही गुरसरांय पुलिस ने तहरीर में पीड़ित से रकम लूट नहीं लिखवाया था और पीड़ित अपनी पत्नी बच्चे के साथ अपनी कार से झांसी चला गया था,लेकिन दूसरे दिन पीड़ित व्यापारी आईजी झांसी कार्यालय पहुंचा था और रकम के साथ पूरी घटना और पुलिस की कार्यशैली की शिकायत की थी जिस पर आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरि ने पीड़ित की फरियाद को गंभीरता से लेकर कडा़ रुख अपनाते हुए लूटी गई रकम को बढ़ाने के साथ निष्पक्ष जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके चलते आईजी झांसी और पुलिस कप्तान झांसी की सक्रियता और निष्पक्ष कार्रवाई के चलते इस बड़ी घटना का खुलासा हुआ था।जिससे आज व्यापारियों से लेकर आमजन में आईजी झांसी और पुलिस कप्तान झांसी की हर जगह सराहना हो रही है।
