झाँसी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष उल्दन श्री अजय सिंह के नेतृत्व में थाना उल्दन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद झाँसी के निर्देशानुसार दिनांक 22.11.2026 को माननीय न्यायालयों से वांछित एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित पुलिस टीमों द्वारा माननीय न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न माननीय न्यायालयों से वांछित कुल 08 एनबीडब्ल्यू वारण्टियों 1. जगदीश पुत्र लक्ष्मन उम्र 55 वर्ष 02. श्रीमती वीरवती पत्नी जगदीश उम्र 53 वर्ष निवासीगण ग्राम नोटा थाना उल्दन जिला झाँसी 03. योगेश पुत्र रामेश्वर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम उल्दन थाना उल्दन जिला झाँसी 04. हीरालाल अहिरवार पुत्र उद्देत उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम घांघरी थाना उल्दन जिला झाँसी 05. कन्हैया लाल पुत्र मुलू कुशवाहा उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बिजना थाना उल्दन जिला झाँसी 06. श्रीमती सियारानी पत्नी सीताराम कबूतरा उम्र 50 वर्ष निवासी कबूतरा डेरा हाटी थाना उल्दन जिला झाँसी 07. मुकीम खां पुत्र बुटल खां उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम रजपुरा थाना उल्दन जिला झाँसी 08. वृषभान पुत्र स्व0 करिया उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम बगरौनी थाना उल्दन जिला झाँसी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के उपरान्त गिरफ्तार किये गये वारण्टियों को सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
