झाँसी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर श्री शेर सिंह के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद झाँसी के निर्देशानुसार दिनांक 22.11.2026 को माननीय न्यायालयों से वांछित एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर से कुल 05 पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पाँचों टीमों का पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर श्री शेर सिंह एवं निरीक्षक अपराध थाना प्रेमनगर श्री फूल सिंह द्वारा किया गया।
उक्त गठित पुलिस टीमों द्वारा माननीय न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न माननीय न्यायालयों से वांछित कुल 10 एनबीडब्ल्यू वारण्टियों 1.सलमान खान पुत्र नियामत उल्ला खान निवासी मोहल्ला रज्जाक नगर बडी मस्जिद के पीछे राजगढ थाना प्रेमनगर जिला झाँसी 2.आकाश साहू पुत्र बलराम साहू निवास राजीव नगर नगरा थाना प्रेमनगर जिला झाँसी 3.रवि मिश्रा पुत्र श्री प्रहलाद मिश्रा निवासी 111, हाता प्यारे लाल नगरा थाना प्रेमनगर जिला झाँसी 4.विशाल पुत्र घनश्याम निवासी बजरंग मोहल्ला बिजौली थाना प्रेमनगर जिला झाँसी 5.रवि परिहार पुत्र शेर सिंह निवासी डाक्टर भाटिया के पास मैन रोड हंसारी थाना प्रेमनगर जिला झाँसी 6.जगदीश पाल पुत्र धनीराम पाल निवासी विजय नगर कुम्हार टोली हंसारी थाना प्रेमनगर जिला झाँसी 7.दीपक चन्देल पुत्र मेघराज उम्र करीब 27 वर्ष 8.युसुफ खाँ पुत्र अनवर खान उम्र करीब 57 वर्ष नि0 ईसाई टोला थाना प्रेमनगर जिला झांसी 9.रामवीर सिंह पुत्र श्री रघुवीर सिंह निवासी ग्राम सैंयर थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी 10.रघुवीर सिंह पुत्र लालाराम निवासी ग्राम सैय्यर थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के उपरान्त गिरफ्तार किये गये वारण्टियों को सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
