(झाँसी) – सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय प्रमोद लोधी जी ने समाज के लिए सदैव समर्पित संगठन के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता एडवोकेट ध्रुव सिंह राजपूत को बबीना विधानसभा क्षेत्र-222 का प्रभारी नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि ध्रुव सिंह राजपूत लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं और पार्टी की विचारधारा “हक, अधिकार, हिस्सेदारी” को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ध्रुव सिंह राजपूत वर्तमान में प्रदेश महामंत्री – उज्ज्वल भारत अभियान, प्रदेश मंत्री – राष्ट्रीय लोधी महासभा एवं राष्ट्रीय सचिव – ओबीसी महासभा के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों बबीना विधानसभा झाँसी के सभी सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में बबीना विधानसभा में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी और तेज होगी।
नवनियुक्त प्रभारी एड. ध्रुव सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. प्रमोद लोधी जी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा और बबीना के हर गांव, हर बूथ तक पार्टी को मजबूत करूंगा।
