गुरसरांय (झांसी)। शासन के निर्देशानुसार एवं जिला नोडल जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा के आदेशानुसार ,तथा प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के संयोजन में विधानसभा 225 गरौठा स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता खेर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई,जिसमें कई विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके अपनी योग्यता का परिचय दिया।क्विज प्रतियोगिता में सुभाष इंटर कॉलेज पूंछ की छात्रा प्रथम, छक्कीलाल गेडा उच्च तर माध्यमिक विद्यालय तोड़ी फतेहपुर हर्षिता द्वितीय,तथा खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय की रुही अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं निबंध प्रतियोगिता में महाबीर जैन इंटर कॉलेज गुरसरांय के आयुष पटेल प्रथम,खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय के अंश यादव द्वितीय तथा महाबीर जैन इंटर कॉलेज गुरसरांय के कृषणा यादव तृतीय स्थान पर रहे।इसके अलावा समीक्षा अग्रवाल,लक्ष्मी प्रजापति, आरोशी सहित सभी प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल, प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता जितेंद्र पटेल ने किया।अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रवक्ता बशीर अहमद खान,संतोष शाक्य,भूपेंद्र पंथी,जेपी वर्मा,राम लला पटेल,पंकज शाक्य,अबधेश पिपरैया जीआईसी बिजौरा,रामसेवक गौतम,जितेंद्र कुमार साहू,प्रमोद सविता,मुकेश बाबू खैर,वरुण कुमार सिंह,पुष्पेंद्र कुमार वर्मा,दुर्गा प्रसाद,दीन दयाल,बलबीर सिंह, राजवेंद्र सिंह बुंदेला, जितेंद्र पटेल कुम्हरिया, दिनेश कुमार वर्मा,अल्पना देवी,कृति त्रिवेदी, सरजू शरण पाठक,प्रांजल तिवारी,बाबूराम,क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर कुमार पाठक, आशुतोष शर्मा,इन्द्रनारायण, सुभाष कुमार वर्मा,अखिलेश कुमार एवं जितेंद्र निरंजन पूंछ,थान सिंह,डॉ जितेंद्र सोनी, जितेंद्र मिश्रा,इंद्रपाल सिंह गरौठा, इंद्रभूषण द्विवेदी, शिवम गिरी,हरिश्चंद्र नायक,रवि सेन,कन्हैया, जितेंद्र सेन,मोनू दुवे,संजय कुशवाहा,सागर पटेल,देवेंद्र पटेल,अखिलेश, संदीप,अंकित कुमार,कमलू आदि उपस्थित रहे।
