झाँसी- प्रदेश स्तरीय 47वें बाल रोग सम्मेलन में डॉ. ओम शंकर चौरसिया को ई-प्लेटफॉर्म टीचिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंशियल अप्रिसिएशन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। अवार्ड बाल रोग अकादमी के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. द्विवेदी एवं सचिव डॉ. डी.के. भगवानी द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. ओम शंकर चौरसिया को यह सम्मान ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने तथा बाल रोग विभाग के पीजी विद्यार्थियों और बाल रोग विशेषज्ञों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक शिक्षा के माध्यम से चिकित्सा विद्यार्थियों एवं विशेषज्ञों के ज्ञान, कौशल और दक्षता का सर्वांगीण विकास करना है। डॉ. चौरसिया की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत के लोगों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
