गुरसरांय (झांसी)।टीचर्स कॉलोनी के शिव मंदिर पर कतिकारियों एवं आचार्य पं रघुनंदन चतुर्वेदी के पारंपरिक व्रज गीतों के संवाद से भक्तिपूर्ण वातावरण हुआ।अध्यक्षता पं राम नारायण शास्त्री ने की।कृष्ण स्वरूप गोपाल ने प्रश्न किया कौन गांव से चली ग्वालिन कौन गांव को जाई, अपने गांव को पता बता दो मन मे क्यों सकुचाई,के द्वारा गोपियों से जबाब में कहा बरसाने से चली ग्वालिन नंद गांव को जाई सुनाकर खूब सवाल जबाब किये।सखियों द्वारा कार्तिक गीत ,आ जाऊंगी बड़े भोर दहीरा लैके आ जाऊंगी बड़े भोर,कार्तिक गीतों की भाव पूर्ण प्रस्तुति दी गई।: कार्तिक स्नान करने वाली सखियों की टीम में ऊषा नायक,कमला नायक,रजनी नायक,पूनम नायक,रानी तिवारी,सरिता शर्मा,ऊषा समेले, चंदा समेले, मनोजी खरे,रूबी पटेल,शोभा गुप्ता, आराधना नायक,नीतू नायक, राम देवी तिवारी,किरन सौनकिया, मालती गुप्ता ,पुष्पा परिहार,ममता मिश्रा,पुष्पा पाठक,पूजा मिश्रा,चांदनी,गुड्डी यादव,गायत्री सेन,सोनम सेन,ज्योति सिया पाठक,शीतल शर्मा,वंदना यादव,अर्चना यादव ,संध्या चतुर्वेदी, सीमा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहीं।इस मौके पर ओपी शर्मा,मनोज गौतम,श्रीकांत नायक,आशानंद सौनकिया,महेंद्र जैन,डी के जैन,ठाकुरदास तिवारी,सुरेश खरे,हरिकांत नायक,गिरीश तिवारी,ब्रजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
