गुरसरांय (झांसी)। 24 नवंबर को झांसी जिले की गरौठा तहसील के गांव देवरी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले में उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के आवास सिरसागंज झांसी और जालौन जिले के प्रमुख समाजसेवी और भाजपा नेता कुंवर शत्रुघ्न सिंह परिहार के साथ अवधेश सिंह परिहार फौजी,हरेंद्र विक्रम सिंह उरई, सोनू सिंह चौहान उरई,प्रदुम सिंह जादौन मुसमरिया सहित एक प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर ज्ञापन पत्र सौपा और 24 नवंबर ऐतिहासिक मेले में आने का निमंत्रण दिया।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक कैबिनेट मंत्री को बताया कि बुंदेलखंड के झांसी जिले की गरौठा तहसील और हमीरपुर जिले के मध्य बेतवा नदी के किनारे वसे ग्राम देवरी में श्रवण कुमार आश्रम पर भोले शंकर का ऐतिहासिक कई सदियों पुराना मंदिर है और मंदिर की बनावट व कलाकृति अपने में एक नजीर है और बताया जाता है इस जगह हरिश्चंद्र को दशरथ ने जब श्रवण कुमार पानी लेने गए थे तो दशरथ जी ने जंगली जानवर की आवाज समझ कर शब्द भेदी तीर चला दिया था यह स्थान वही है। जिससे इस भोले शंकर के मंदिर का नाम श्रवण कुमार आश्रम के नाम से जाना जाता है इसलिए पयर्टन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस क्षेत्र को भव्यता प्रदान करना चाहिए और इस मेले को सरकारी मेले का भी दर्जा देकर बुंदेलखंड के इस गौरवशाली धार्मिक ऐतिहासिक स्थल को विकसित करना चाहिए। बताते चलें की इस क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गाँव और जनपद जालौन,जनपद हमीरपुर से जुड़े ग्रामीणों से लेकर जनप्रतिनिधियों का जनसैलाब 24 नवंबर को ग्राम देवरी ब्लॉक बामौर,तहसील गरौठा,जिला झांसी में आना प्रारंभ होगा।
