गुरसरांय (झांसी)।स्वर्णकार समाज ने अपने पूर्वज महाराजा अजमीड देव जी की जयंती एवं दशहरा मिलन का कार्यक्रम एक विवाह घर धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र बरसैंया (बंटे) ने की मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी (राजू सिंगार वाले) विशेष अतिथि विवेक सोनी(अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रभारी), इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,कस्बा इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा और सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी। वही जिला अध्यक्ष राजू सिंगर वालों ने कहा कि हमें अपने समाज को संगठित करके अपनी शक्ति का परिचय देना होगा पहला उद्देश्य संगठन की मजबूती फिर इसके बाद कुछ और है। इसके बाद विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक वर्मा ने कहा कि हमें अपने व्यापार की रक्षा के लिए सरकार को चेतन होगा कि यह एक ऐसा टपक है जो सोने चांदी के काम से जुड़ा है इसके हितों की रक्षा आपको करनी होगी। गुरसरांय के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया में अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य संपूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है और जब भी आवश्यकता हो विना संकोच थाने हम आपकी मदद करने को हमेशा तत्पर है। कस्बा इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आप हमारा सहयोग करिए हम हमेशा आप लोगों का सहयोग करते रहेंगे जब कभी भी कहीं भी जरूरत हो आप फोन लगाए और हम वहां आपकी मदद के लिए तत्पर। अपने अध्यक्ष यह संबोधन में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रविंद्र बरसैंया ने कहा इस समाज को संगठित होकर आगे बढ़ाना है हर परेशानी का डटकर सामने करना है और हमें सभी के बीच में यह बताना है कि हमारा समाज भी संगठित है और मजबूत है व्यापारिक दृष्टिकोण से हमें भी अन्य व्यापारों की ओर देखना होगा। कार्यक्रम में अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुनील सोनी (कल्लू) एवं क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष प्रेम गोपाल सोनी (मन्नू) सभी अतिथियों एवं समस्त पत्रकारों का तिलक लगाकर माला पहन कर स्वागत किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में सुंदरकांड का पाठ किया गया कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश बरसैंया ने किया और अंत में आभार प्रभारी सुमंत सोनी ने किया। इस कार्यक्रम में संपूर्ण स्वर्णकार समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी एकता का परिचय दिया।
