गुरसरांय (झांसी)।गरौठा तहसील क्षेत्र के ग्राम डुडी़ में शॉर्ट सर्किट से दशरथ सिंह पुत्र विशुन सिंह के घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में बना लकड़ी का टप्पर जलकर राख हो गया। हादसे में टप्पर के अंदर रखा घरेलू एवं व्यापारिक सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।जानकारी के अनुसार, आग लगने से टप्पर में रखी तिली, मूंगफली,परचूनी की दुकान का सामान,कुछ नकदी और पाइप सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। इसके अलावा आग की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई।अचानक लगी आग से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। आग में घर का सामान और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं नष्ट होने से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना में हुए नुकसान का सही आकलन संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
