एमएलसी रमा आरपी निरंजन द्वारा नगर में पहला नि:शुल्क छात्रावास गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का बनेगा सहारा
गुरसरांय (झांसी)। नवदुर्गा उत्सव दौरान 14 अक्टूबर को गुरसरांय नगर व क्षेत्र के छात्रों को एक नि:शुल्क छात्रावास सुविधा मिल सके को देखते हुए बुंदेलखंड की लोकप्रिय एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास बनाने का जनता को दिए वायदे को पूरा करने की दिशा में पुराने बस स्टैंड के पास नगर पालिका रोड, गुरसरांय झांसी में भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जावेगा। इस बेहतरीन काम को नव दुर्गा महोत्सव दौरान किए जाने से नगर व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और शिलान्यास समारोह में 14 अक्टूबर को नगर व क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग इस समारोह में भाग लेंगे। उक्त जानकारी एमएलसी रमा आरपी निरंजन के गरौठा विधानसभा प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भडो़कर व उत्तम पटेल ठेकेदार ने दी है।
