गुरसरांय(झाँसी)। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मंदिरों व घरों में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की।नगर के तालाब माता मन्दिर,धनाई,बाजार,नई बस्ती,परकोटा,नारायणपुरा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,कटरा बाजार,मातवाना,मंडी रोड़ सहित अन्य जगहों पर मां की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा।वही नवरात्रि के तीसरे दिन क्षेत्र की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में माँ काली की भव्य और अलौकिक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुहल्ला पटकाना में सजी माँ काली की यह भव्य प्रतिमा और आकर्षक पंडाल क्षेत्र का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। सुबह से ही यहाँ दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर रात तक जारी रहा।पंडाल में पहुँचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माँ काली के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है। मंगलवार को विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया। पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है।पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह,मानसी राजपूत,सतेंद्र,अमर पाल सिंह,दीपक सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष अनुज झां,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,सागर मिश्रा,मुकुल नामदेव,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,हिमांशु विश्वकर्मा,हर्ष व्यास,कुनाल रैकवार,हनी नामदेव,शैलू माली,उदित कुमार,अमन विश्वकर्मा,जय झा,रामजी सेन,आशू नामदेव,रोहित नामदेव,साहिल लक्षकार,संस्कार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।
