गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया।घायलों की पहचान गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम अस्ता निवासी रवि पांचाल पुत्र किशोरी पांचाल (35 वर्ष), उनकी पत्नी कीर्ति और बेटे शनि के रूप में हुई है। दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं।गुरसरांय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
Please follow and like us:
