झाँसी। शहर के नरसिंह राव टोरिया क्षेत्र में उमरा की मुकद्दस यात्रा पर रवाना होने जा रहे मस्जिद गौहर अली के मोअज्जिन लुकमान खान और उनकी पत्नी नाजमा बेगम का फूल-मालाओं से भव्य इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने दोनों को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके सफर की कामयाबी, सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।
उमरा के इस मुकद्दस सफर को लेकर परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जायरीनों का इस्तकबाल करने के लिए लोगों का पहुंचना लगातार जारी रहा। फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और सभी ने उनके सुरक्षित सफर के साथ अल्लाह की बारगाह में उनकी इबादत कबूल होने की दुआ मांगी।
इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली कायम रहने की भी दुआ की गई। लोगों ने कहा कि उमरा का सफर हर मुसलमान के लिए रूहानी सुकून और इबादत का खास अवसर होता है। लुकमान खान और उनकी पत्नी नाजमा की इस मुकद्दस यात्रा को लेकर शुभचिंतकों में खासा उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार इमरान खान, आजम खान, वलीद भाई, वसीम खान, एडवोकेट मुशीर अहमद, इरफान खान, सुफियान बैग, सादिक खान, उजैर खान, जुबैर खान, अरहम, अदनान, शादान, इजहार, फैजान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने जायरीनों को उमरा की मुबारकबाद देते हुए उनके सफर के खैरियत से पूरा होने और इबादतों के कबूल होने की दुआ की।
