गरौठा / सिमरधा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सिमरधा ग्राम में दो जगह मैया की झांकियां सजाई गई है नवरात्रि के पवॅ पर भक्ति की अविरल धारा बह रही है। आज तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के दरबार में विशेष आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आचार्य पंडित श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा जी के सानिध्य में साधना आराधना एवं आरती पूजन का कार्य संपन्न हो रहा है आरती रोहित राजपूत द्वारा की जा रही है। आरती के पश्चात मैया को प्रसाद अर्पित कर सभी भक्तों में वितरित किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर कमेटी के सक्रिय सदस्य स्वराज फौजी, आदेश राजपूत, रामदेव कोटेदार, रजनीश कुमार राजपूत, प्रधान सिमरधा नरेन्द्र राजपूत, नीरज राजपूत, रामपाल सेन, पप्पू भटनागर, दिनेश श्रीवास सहित समस्त कमेटी सेवा में जुटी हुई है।
मैया के दरबार में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, माताएं-बहनें और नन्हें-मुन्ने बच्चे माता का आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं। सायंकाल प्रांगण में भजन संध्या एवं कीर्तन का दिव्य आयोजन होता है, जिससे पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठता है।
मैया सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
– बोल सांचे दरबार की जय!
