झाँसी –तहसील गरौठा क्षेत्र के ग्राम बंगरा में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
कथा व्यास के रूप में राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता दीपशिखा शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। वहीं कथा परीक्षित के रूप में श्रीमती रीना देवी एवं बृजेंद्र यादव रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को श्री गणेश पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुआ । कथा का समय प्रतिदिन शाम 8 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। धार्मिक आयोजन का समापन 18 अक्टूबर तक होगा, जबकि 19 अक्टूबर, मंगलवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा है।
आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य ग्रामीणों में धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।
