झाँसी-आज दिनांक 13.10.2026 को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के 68,000 ग्राम प्रहरियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए उनके मानदेय को 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति माह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, साथ ही उनके परिवार के कल्याण हेतु 05 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सीय इलाज की सुविधा की सौगात का शुभारंभ किया गया। इसी प्रेरणादायक क्रम में जनपद झाँसी के दीनदयाल सभागार में भी उक्त भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया तथा इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया, जिसके गरिमामय साक्षी जनपद झाँसी के लोकप्रिय माननीय जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी रेंज श्री आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार सहित अन्य वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारीगण तथा जनपद के कोने-कोने से पधारे समस्त ग्राम प्रहरी रहे।
