समथर(झांसी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य परम पूज्य बाबा बालक दास जी ने समथर में समाज के यशस्वी वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ सामाजिक बैठक की।
इस अवसर पर समाज में शिक्षा के महत्व, बच्चों की बेहतर शिक्षा, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, समाज को शिक्षित, संगठित एवं जागरूक बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
शिक्षा ही समाज की उन्नति का आधार है। शिक्षित समाज, सशक्त समाज! उक्त अवसर पर डॉक्टर नेत्रपाल सिंह, बलराम पाल,फौजी, कल्लू पाल,खजांची,परसराम पाल दाऊ, डॉक्टर महेश पाल, हरी पाल दादा, संतराम पाल मुखिया, पप्पू पाल, राम सिंह पाल, नन्हे राजा अटा, मुकेश पाल, राम बहादुर पाल, सुरेश पाल, स्वामी शरण ,हरिशंकर पाल, कल्लू पाल पार्षद, रविंद्र, हरनाम, राजेंद्र सिंह पाल पिरौना ,रविंद्र सिंह पाल, उदय सिंह पाल बुढ़ेरी ,शिवम पाल पचोवई, ,मंसाराम पाल,अमर सिंह पाल, अखिलेश, आनंद, मनीराम, मानवेन्द्र दिवियापुर राजेंद्र पाल कायला ,रानू, देवनारायण, राजेंद्र पाल, रघुवीर खजांची, मानसिंह, घनाराम सहित पाल समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
