गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम मड़ोरी थाना गुरसरांय जिला झांसी निवासी मान खां पुत्र इमाम खां ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा समेत मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत करते हुए बताया कि उसके ग्राम के ही पांच दबंगों ने 9 अक्टूबर को उसके साथ मारपीट कर पांच लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर पीड़ित ने 112 पुलिस पर उसी समय सूचना दी थी इसके बाद पीड़ित मान खां उसी दिन थाना गुरसरांय आया लेकिन उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई न कर राजीनामा कर दिया गया था और बाद में उक्त दबंगों ने दूसरे दिन पीड़ित मान खां के विरुद्ध थाना गुरसरांय में झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पीड़ित को उसके परिवार को परेशान कर उत्पीड़न कराया जा रहा है और कभी भी उक्त लोग पीड़ित के साथ कोई घटना कर सकते हैं। पीड़ित मान खां यही भी आरोप लगाया है की उक्त गांव के दबंग राजनीतिक सत्ता पक्ष के लोगों का जवाब बनवाकर पीड़ित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पीड़ित ने इस संबंध में 11 अक्टूबर को पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा को लिखित शिकायत की है और सुनवाई न होने पर उसने 12 अक्टूबर को आपबीती फोन पर पुलिस आला अधिकारियों को उक्त दबंगों के विरुद्ध बताया है साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40016626041983 आपबीती बता कर न्याय की गुहार की है।
