गुरसरांय (झांसी)। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की जारी हड़ताल के मद्देनजर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. रविशंकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल की ओपीडी,इमरजेंसी, प्रसव सेवा और अन्य व्यवस्थाओं को देखा ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो। अधिकारियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी राठौर को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू और निर्बाध रूप से संचालित रखा जाए। इस दौरान डॉ नेहा जोशी,डॉ अमित निरंजन,डॉ अजय यादव,सहायक शोध अधिकारी डॉ अनुराग गुप्ता,पीके राव,एक्सरे टेक्नीशियन संदीप रावत,आयुष्मान मित्र बृजेश पाठक,सुपरवाइजर विष्णु,आनंद,कनिष्क सहायक नीतेश रावत,धर्मेंद्र राज,एलटी संजीव कुमार,प्रशांत पटेल,स्टाफ नर्स से कुमारी मधु,वार्ड बॉय अशोक कुमार, वॉर्ड आया उमा देवी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
