गुरसरांय (झाँसी) श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मंदिरों व घरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। नगर के तालाब माता मन्दिर सहित बाजार,नई बस्ती,परकोटा,नारायणपुरा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,कटरा बाजार,मातवाना,मंडी रोड़ सहित अन्य जगहों पर मां की पूजा-अर्चना आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा। वही नगर की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में मां काली की भव्य प्रतिमा देखने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। इस दौरान भक्त मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे। जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है।सोमवार को विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया इसके उपरांत भव्य दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल सतेंद्र,अमर पाल सिंह,दीपक सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष अनुज झां,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,सागर मिश्रा,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,मुकुल नामदेव,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,हिमांशु विश्वकर्मा,हर्ष व्यास,कुनाल रैकवार,हनी नामदेव,शैलू माली,उदित कुमार,कार्तिक लक्ष्कार,रामजी सेन,आशू नामदेव,साहिल लक्षकार,संस्कार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।
नव दुर्गा उत्सव को लेकर पत्रकारों से की गई सहयोग की अपेक्षा
गुरसरांय नगर में बड़े ही धूमधाम से नवदुर्गा उत्सव का शुभारंभ हुआ। नई बस्ती,कटरा,मुख्य बाजार,मातवाना,परकोटा, गरौठा रोड ,कश्मीर कोठी, पटकना, आदि दुर्गा पांडाल में भव्य झांकियां सजाई गई। वहीं नगर के युवा समाजसेवी पंडित करुणेंद्र व्यास तनु महाराज ने नगर के पत्रकारों के साथ बैठक कर नवदुर्गा उत्सव की शुभकामनाएं दी तथा उनसे धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग करने आह्वान किया।इस दौरान एक बैठक नगर के माधव पैलेस में पंडित करुणेंद्र व्यास के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई,जिसमें नगर के पत्रकारों ने युवा समाजसेवी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरुण चतुर्वेदी,शिशुपाल सिंह सरस ,सरजू शरण पाठक ,संदीप श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार रखे।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने की।बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया।अंत में आभार व्यक्त सार्थक नायक ने किया। इस दौरान पत्रकारों में जयप्रकाश बरसैया,फूल सिंह परिहार, सोम मिश्रा ,आशुतोष गोस्वामी ,कौशल किशोर,आयुष त्रिपाठी,संजू परिहार ,अंकित सेंगर ,शहीद खान ,हरिश्चंद्र नायक, कुलदीप यादव ,रतनदीप यादव,पवन पाठक,अमर राइन,अमित कुमार ,बंटी परिहार,अमित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
