गुरसरांय (झांसी)। नारी मिशन शक्ति फेस 6 की शुरुआत थाना गुरसरांय के संयोजन में खेर इंटर कॉलेज के बालिका विभाग गुरसरांय से की गई,जिसका शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।मिशन शक्ति की रैली में पुलिस विभाग की गाड़ियां आकर्षक सजाई गई,जिन पर पुलिस के जवान चल रहे थे तथा छात्राओं के हाथों में विभिन्न टोल फ्री नंबरों की तख्तियां देकर जागरूकता के तहत नगर में मुख्य मार्ग पर भ्रमण कराया गया।
नारी शक्ति की रैली खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग से प्रारंभ होकर थाना परिसर, बस स्टैंड ,बाजार होते हुए थाना परिसर पर समाप्त हुई।रैली में खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय,कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय,पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदि की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय ने कहा कि नारी सुरक्षा के तहत पुलिस सक्रिय है। नारियों को जागृत करें।किसी प्रकार की कोई उन्हें दिक्कत ना हो और पूरे मनो योग से अपना कार्य करें तथा पढ़ाई में मन लगाएं। कोई दिक्कत होने पर पुलिस के द्वारा टोल फ्री नंबर या महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस उनके साथ 24 घंटे तत्पर रहेगी।रैली का नेतृत्व गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने किया।इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार शर्मा,
उपनिक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी,मयंक मिश्रा,कांस्टेबल सूरज चौरसिया,महिला कांस्टेबल प्रिया यादव,कोमल वर्मा, जिज्ञासा श्रीवास्तव,आशी गौढ़,दीप शिखा यादव ,खैर इंटर कॉलेज से सरजू शरण पाठक, सुरभि पटेल, वर्षा गुप्ता, कृष्ण कांता,कौशलेश मिश्रा ,राम सेवक गौतम ,अशोक आर्य,संजय दोन्दे रिया,अमित भदौरिया, राकेश व्यास,सुनील व्यास, कस्तूरबा आवासीय से सुमन गुप्ता, विनोद श्रीवास ,शाहीन खान एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय से धर्मेश साहू आदि सम्मलित रहे।
