गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार के सख्त निर्देश पर कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे को देखते हुए डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय की देखरेख में गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने अपनी गुरसरांय महिला,पुरुष टीम के साथ 3 अक्टूबर की देर शाम मुख्य सड़कों बाजार और धार्मिक स्थलों पर देर शाम पूरी तरह कानून व्यवस्था दुरुस्त हो को लेकर पैदल गश्त किया।इस दौरान पुलिस की नजर असमाजिक तत्वों पर रही तो दूसरी ओर गुरसरांय पुलिस आज पूरे दिन चोरी की घटनाओं को खोजने में सक्रिय देखी गई। चोरी के जल्द खुलासे को लेकर पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र तेज कर दिया है। आज गुरसरांय नगर से लेकर गुरसरांय थाना क्षेत्र के और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय देखी गई।
Please follow and like us:
