गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम बंकापहाड़ी थाना व ब्लॉक गुरसरांय में एक बंदर के आतंक से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वही इस बंदर ने 21 सितंबर 2026 को ग्राम के ही निवासी दीपक कुमार जैन की पत्नी 55 वर्षीय सीमा जैन के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह सिर से लेकर कई जगह गंभीर चोट आने पर व काटने से गांव के लोग आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाए लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने सीमा जैन की गंभीर हालत होने पर झांसी रेफर कर दिया तब कहीं कई दिनों चले उपचार के बाद सीमा जैन को बचाया जा सका। इसको लेकर सीमा जैन के पति दीपक कुमार जैन ने संबंधित विभाग से बंदर पकड़वाने की मांग की लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से आए दिन बंदर बंकापहाड़ी में लगातार घरों के ऊपर लोगों के ऊपर हमला करने पर आमादा है जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है लेकिन अभी तक इस संबंध में प्रशासन द्वारा कार्रवाई न होने पर परेशान दीपक कुमार जैन ने जिलाधिकारी झांसी के पोर्टल पर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर 2 अक्टूबर को उक्त संबंध में शिकायत दर्ज कराकर जल्द से जल्द बंदर पकड़वाकर जन सुरक्षात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
