गुरसरांय (झांसी)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गुरसरांय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान एवं अधिशासी अधिकारी लालधर सिंह यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात नगर पालिका के पार्षदगणों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान ने महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य एवं अहिंसा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के लिए सभी से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में सोनू यादव वरिष्ठ लिपिक, माहेश्वरी शरण सहित पार्षदगण सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, सुमंत सोनी, गोविंद सिंह सिसोदिया, अजय मौर्या, राजीव कुमार, अखिलेश सिंह घोष, विजेंद्र सिंह, ऋषभ वशिष्ठ, नितेश मोदी, भुवनेश्वर अर्ज़रिया, सलमान खान, कैलाश कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, देवी सिंह यादव एवं विनोद कुमार उपस्थित रहे।नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों में प्रकाश नारायण दीक्षित, सूर्यकुमार शर्मा, जय नारायण सिंह, राजेश माली, हरि ओम श्रीवास, रामदेवी चाची, उमेश कुमार, प्रमोद यादव एवं दीपक कुमार आदि लोग उपस्थिति रहे। वहीं दूसरी ओर 2 अक्टूबर 2026 नगर के श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज में आज गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े ही धूमधामके साथ मनाई गई सर्वप्रथम इंग्लिश मीडियम एवं हिंदी मीडियम में प्रकाश चंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया।प्रकाश चंद जैन,योगेश जैन,प्रमोद जैन,अमित जैन शोले,प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार,रविकांत पटेल, प्रदीप,श्रुति,नूतन गौड़ आदि ने सरस्वती मां एवं महान पुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की छात्राओने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया तदुपरांत अनेक राष्ट्रीय भक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें दर्शकों ने बहुत ही सराहा प्रबंध समिति के प्रकाश चंद्र जैन,अमित जैन, योगेश जैन ने गांधी जी के अहिंसा सत्य सिद्धांतों का विस्तार से वर्णन किया। संचालन रजनी चौहान प्रवक्ता ने किया अंत में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, निर्मल शर्मा,आईबी सिंह, आनंद पटेल,सुनीता शर्मा, हेमलता,कल्पना पटेरिया,कुंवर रामकुमार सिंह पत्रकार,शौकीन खान पत्रकार,रविंद्र गुप्ता,पर्वत पटेल,कौशल किशोर मिश्रा, सोहनी पटेल,वंदना सचान, प्रवेश जैन आदि उपस्थित रहे। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर सहित स्टाफ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माला व फूल अर्पित कर भव्यता के साथ ध्वजारोहण किया और पूरे स्टाफ ने स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू चलकर सफाई की तो थाना गुरसरांय में ध्वजारोहण थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने किया और बड़ी संख्या में महिला,पुरुष पुलिस स्टाफ ने गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर फूल अर्पित किए जबकि विकासखंड गुरसरांय व बामौर में खण्ड विकास अधिकारी गौरव कुमार ने ध्वजारोहण के साथ-साथ नमो सेवा संकल्प के तहत दोनों ब्लॉकों के कई गांव में विकास व जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक लाभ पहुंचाने के लिए सीधी सरकार गांव-गांव पहुंची। जिसकी हर जगह भारी सराहना हुई। इस दौरान कई जगह गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्त उपस्थित रहे। वही नगर के प्रमुख खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के साथ-साथ इस क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने वाले त्याग मूर्ति आत्माराम शर्मा के चित्र पर कॉलेज के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी और प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर सहित प्रबंध कार्यकाणी के सदस्यों और शिक्षकों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया और फिर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
