गुरसरांय(झाँसी)। 3 अक्टूबर शनिवार को श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर गरौठा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों,जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से उन्हें अवगत कराया।भेंट के दौरान श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती हैं। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा क्षेत्र से जुड़े अन्य जनहित के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।इस दौरान गरौठा विधानसभा क्षेत्र के किसानों से संबंधित फसल बीमा तथा अत्यधिक वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिलाए जाने का विषय प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं एवं वर्तमान परिस्थितियों से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र आवश्यक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की बात कही।श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी जी ने कहा कि किसानों के हित,महिला एवं ग्रामीण जनकल्याण तथा गरौठा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
