गुरसरांय (झांसी)। नगर व क्षेत्र में गांव,गांव जाकर पत्रकारिता के नाम धन उगाही करने वालों से सचेत रहें आम जनमानस। ऐसे लोगों की शिकायत जिलाधिकारी या जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में जाकर करें। जिससे आमजन के साथ हो रहे शोषण को रोका जाय तथा प्रेस लिखी व आईडी लिये लोगों की जांच हो कि यह किस दायरे में आते हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन इसका पुरजोर विरोध करती है। बताते चलें इस समय क्षेत्र से इस प्रकार की अवैध पत्रकारों की चर्चा और उनके द्वारा किए जा रहे कृत्यों से खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण और विभिन्न शासकीय संस्थाओं द्वारा जनहित व विकास के कामों में व्यवधान आने की खबरें लगातार मिल रही है इससे पत्रकारिता की छवि पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने भी इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की पहल की है।
