गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं महा अभियान के अंतर्गत गरौठा सर्किल के डिप्टी एसपी पीयूष कुमार पाण्डेय की देखरेख में गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने गुरसरांय पुरुष, महिला पुलिस बल के साथ अपने खुफिया तंत्र के मुताबिक मिली सूचना पर गुरसरांय थाना अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब बिक्री होने के पहले ही अवैध शराब कारोबारियों को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक 6 सितंबर 2026 को ऐरच रोड नहर पुलिया के पास गुरसरांय थाना अंतर्गत साधना पत्नी मनोज उम्र 20 वर्ष,अर्चना पत्नी राजकिशोर उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण ग्राम फरीदा थाना गुरसरांय जनपद झांसी को 10-10 लीटर कुल 20 लीटर शराब बेचने की पहले ही गिरफ्तार कर शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह, कांस्टेबल हर्षित सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार वर्मा,
महिला कांस्टेबल मानशी राजपूत थाना गुरसरांय जिला झांसी मौजूद रहे।जबकि आज ही सुट्टा से सिंगार रोड पर थाना गुरसरांय अंतर्गत अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र प्रहलाद आदिवासी ग्राम फतेहपुर, थाना टोड़ीफतेहपुर उम्र करीब 20 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा, कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, महिला कांस्टेबल कोमल थाना गुरसरांय जनपद झांसी की पुलिस टीम सम्मिलित रही। बताते चलें कई दिनों से गुरसरांय पुलिस अवैध रूप से कच्ची शराब कारोबारियों की तलाश में थी जिसको लेकर डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय और थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए यह कार्यक्रम चलाया था और जैसे ही गुरसरांय पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से अवैध शराब कारोबारियों की शराब की दो अलग-अलग स्थानों पर बिक्री की सूचना मिली पर गुरसरांय पुलिस ने समय गवाएं बिना छापा घाल कर दोनों स्थानों से अभियुक्तों को 30 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार व बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा लगातार किसी भी अवैध मादक पदार्थ बिक्री या सप्लाई को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहेगी। पुलिस ने आज पंजीकृत अभियोग के अनुसार मुकदमा आबकारी अधिनियम धारा 60(1) के तहत उक्त कार्रवाई की है।
