झांसी। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रोटरी क्लब ऑफ झांसी रानी द्वारा शुक्रवार को सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, दतिया गेट बाहर में “HPV टीकाकरण शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आशीष अग्निहोत्री जी उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।
क्लब अध्यक्ष रोटे. अतुल अग्रवाल ने बताया कि यह “एनीमिया मुक्त भारत एवं स्वस्थ बालिका अभियान” के अंतर्गत एकल खुराक वाला टीकाकरण अभियान है, जिसका उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है।
बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य कल्पना सिंह जी नें सभी का स्वागत किया
शिविर का प्रारंभ स्वर्गीय निधि श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि दे के किया l
शिविर में डॉ पारुल निगम ने इस अवसर पर बालिकाओं और अभिभावकों को HPV टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी व मेडिकल टीम द्वारा कुल 17 बालिकाओं को HPV का टीका लगाया गया।
इस अवसर पर क्लब के राजेश दुबे सारिका जैन मानस अग्रवाल व प्रदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। देवप्रिया उकसा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
