झांसी- दिनांक 14 अगस्त 2026 मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरूआसागर, सामुदायिक स्वास्थ्य बंगरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीबी कर्मचारी श्री अभिषेक यादव दिनांक 13 एवं 14 अगस्त 2026 को अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय डॉ बी एस राजपूत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित बाकी स्टाफ उपस्थित मिला। डॉ राजपूत द्वारा ओपीडी में 57 मरीजों को चिकित्सा उपचार की सेवा उपलब्ध कराई गई थी एवं 3 मरीजों को कुत्ते काटने के इंजेक्शन एआरवी लगाए जा चुके थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में अधीक्षक डॉ के के राजपूत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। औषधि भंडार कक्ष में सर्पदंश हेतु एएसवी तथा कुत्ते काटने के इंजेक्शन एआरवी व इम्युनोग्लोब्यूलिन आरआईजी समुचित मात्रा में उपलब्ध पाए गए। चिकित्सालय में माह अप्रैल 2026 से अभी तक 650 प्रसव कराए जा चुके हैं। सीएमओ द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत समस्त संस्थागत प्रस्ताव का समय से भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय में पदस्थ डॉ आशा गौड़ को जिला महिला चिकित्सालय में 15 दिवस का प्रशिक्षण कराया जाए।
तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपुर का निरीक्षण किया गया। रानीपुर में डॉ ऋषभ श्रीवास्तव, डॉ कुलदीप साहू सहित स्टाफ उपस्थित मिला। फार्मासिस्ट श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा बनाए गए एक्सपायरी रजिस्टर एवं डेली कंजप्शन रजिस्टर व्यवस्थित नहीं पाए गए, जिन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय में एआरवी 30 वायल एवं एएसवी 15 वायल उपलब्ध मिले।
