झांसीl थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी केशव दास शिवहरे विगत दो दिन से कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं उनका कहना है कि जब तक मेरे साथ बेवजह मारपीट करने वाले ग्रेसलैंड चौकी इंचार्ज को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक वह धरने से नहीं उठाएंगे।
धरने पर बैठे केशव दास शिवहरे ने बताया कि वह खाती बाबा मंदिर के चरण सेवक हैं एक महापूर्व एक युवती के साथ घटना हुई थी जिसको लेकर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की इसी संबंध में उन्होंने मुझे भी चौकी बुलाकर जानकारी की मैंने घटना से किसी भी तरह का सरोकार न होने की बात कही जिससे नाराज होकर ग्रास लैंड चौकी प्रभारी ने मेरे साथ मारपीट की और बेइज्जत किया पुलिस को शक था कि मुझे घटना के संबंध में कोई जानकारी है। मैंने दरोगा के खिलाफ 8 अगस्त को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र भी दिया था परंतु उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए मैं पिछले दो दिन से कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठा हूं। जब तक चौकी इंचार्ज सस्पेंड नहीं हो जाता तब तक मैं धरने से नहीं उठूँगा।
