झाँसी- आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय झाँसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के निर्देशन में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. श्री अरविन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध/कार्यालय श्री मुकेश कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी में प्रभावित परिवारों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही मतुआ समुदाय के इतिहास, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, शांति एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा विभाजन की विभीषिका में प्रभावित सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
Please follow and like us:
